काशीपुर/रामनगर-(दुखद) सड़क हादसे मे बाल रोग विशेषज्ञ की मौत,क्षेत्र मे शोक की लहर।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर/रामनगर-(दुखद) सड़क हादसे मे बाल रोग विशेषज्ञ की मौत।।

मिली जानकारी के अनुसार शादी से घर लौट रहे काशीपुर के बाल रोग विशेषज्ञ की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बाल रोग विशेषज्ञ समेत पांच लोग घायल हो गए।

गंभीर घायल बाल रोग विशेषज्ञ को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल और डॉ. बीएम गोयल अपनी-अपनी पत्नियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार रात रामनगर से लौट रहे थे।

बताया जा रहा है की उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

टक्कर लगने से कार में पिछली सीट पर सवार डॉ. डीके अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सीने की पसलियां टूट गईं जबकि उनकी पत्नी सुषमा अग्रवाल के अलावा कार में सवार डॉ. बीएम गोयल की पत्नी आभा गोयल को भी चोंटे आईं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल को चिंताजनक हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर शाम डॉ. डीके अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। डॉ. अग्रवाल की मौत की सूचना पर आईएमए के पदाधिकारियों समेत सभी डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए।यहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT