कुमाऊं आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइट के चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर गिरी गाज

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने पाया कि नैनीताल और हल्द्वानी में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा रात के समय बिना लाइट के चलाए जा रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे किसी भी वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति न दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

उन्होंने कहा कि यह मामला यातायात सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने राजस्व, पुलिस और परिवहन विभागों को संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाने और बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT