उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में धुत बस चालक ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में  बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब शराब के नशे में धुत बस चालक ने बस को अनियंत्रित रूप से दौड़ाना शुरू कर दिया। यह हादसा चमोली में सोनप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस बस में हुआ, जिसमें करीब 36 यात्री सवार थे।

बस चालक अशोक कुमार, पुत्र संत राम, निवासी कलेश्वर उमट्टा, कर्णप्रयाग ने हनुमानचट्टी के पास बस रोककर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी ली थी। शराब के नशे में धुत होकर चालक ने बस को डगमगाते हुए चलाना शुरू किया। बस बार-बार दाएं-बाएं झूलने लगी, जिससे यात्रियों की सांसें थम गईं।

यह भी पढ़ें 👉  वनस्पति विज्ञान एवं जीवन विज्ञान में करियर की अपार संभावनाएं: डॉ. संजय कुमार

बद्रीनाथ से लगभग 5 किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़कने लगी। यात्रियों ने तत्काल बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक बस को खाई के मुहाने पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि चालक शराब के नशे में था।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस को सीज कर दिया है और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

चमोली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी वाहन चालक को नशे में ड्राइविंग करते देखा जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे बड़ी दुर्घटना टली जा सकती है और कई जानें बचाई जा सकती हैं।

Ad_RCHMCT