स्मैक तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: 8 लाख की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार!

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और किच्छा कोतवाली पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लगभग 8 लाख रुपए कीमत की स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि आरोपी बरेली से स्मैक की खेप लाकर जिले में सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम ने किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर लालपुर क्षेत्र से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 152.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोख सिंह बताया और कहा कि वह बरेली से स्मैक की खेप लेकर ऊंचे दामों पर जिले में बेचता था।

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और नशा तस्करी में शामिल न हों। साथ ही, नशा तस्करों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या स्पेशल टास्क फोर्स को दें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

इस साल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में 11 किलो 981 ग्राम चरस (जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए प्रति किलो है), 1 किलो 356 ग्राम हेरोइन/स्मैक (कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए प्रति किलो), 7 ग्राम 41 मिली ग्राम एमडीएमए और 2 किलो 513 ग्राम अफीम (कीमत लगभग 3 लाख रुपए प्रति किलो) बरामद की जा चुकी है।

Ad_RCHMCT