बड़ी खबर-राजस्व निरीक्षक पदों पर नियमित पदोन्नति न होने से आक्रोशित हैं लेखपाल:-घिल्डियाल

ख़बर शेयर करें -

एक तरफ राजस्व विभाग के कार्मिक संसाधन के अभाव में कार्य करने को मजबूर है तो दूसरी तरफ राज्य में राजस्व निरीक्षक के स्वीकृत 46 पदों में से 20 पद लंबे समय से रिक्त चल आ रहे हैं।

प्रेस को जारी बयान में लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि सभी लेखपाल विपरीत परिस्थितियों में संसाधन के अभाव में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रहे हैं परंतु लंबे समय से राजस्व निरीक्षक के पदोन्नति के 20 पद रिक्त चल आ रहे हैं। पद रिक्त होने के कारण आम जनमानस के कार्यों के साथ ही राजकीय कार्य जैसे धारा 41 के अन्तर्गत पैमाइश,  विरासत आदेश एवं अकृषक प्रख्यापन आदि अन्य शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तथा समय से पदोन्नति न मिल पाने के कारण लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी


सचिव राजस्व तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को लिखे पत्र में घिल्डियाल ने बताया  कि यदि 15 मार्च 2025 तक रिक्त राजस्व निरीक्षक पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं की जाती है तो तहसील काशीपुर में लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की 22 मार्च 2025 को प्रस्तावित बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन तथा राजस्व परिषद देहरादून के घेराव का घेराव किया जाने की कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्व परिषद तथा शासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक
Ad_RCHMCT