लोकसभा चुनाव- अभी से दुरूस्त होने लगी बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी 

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान इंटरनेट नेटवर्क निर्बाध रूप से चलता रहे, इसकी तैयारियां अभी की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने इस संबंध में दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हें मतदान बूथों पर नेटवर्क की स्थिति जांचने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वेबकास्टिंग वाले बूथ की सूचना साझा की। कहा कि ऐसे बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच अभी कर ली जाए। साथ ही चुनाव के दिन यहां इंटरनेट निर्बाध रूप से काम करता रहे, इसकी व्यवस्था अभी से कर दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

उन्होंने दूरसंचार कंपनियों को सैडोजोन में स्थित बूथों को चिन्हित करने और उन स्थानों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, बीएनएनएल के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा, रिलायंस के उप महाप्रबंधक अक्षय त्यागी, जियो रिलायंस के विशाल गंगवार, एयरटेल से आशीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT