उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक पर्यटक की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार पांच पर्यटक लोखंडी घूमने के लिए चकराता से जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचित किया। क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

चिकित्सकों ने 24 वर्षीय करन रावत (चम्बा आराकोट, टिहरी) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अन्य पर्यटकों में ऋषभ (27 वर्ष, इद्रापुरम, दिल्ली), आकाश (28 वर्ष, चम्बा), वैशाली (25 वर्ष, देहरादून) और सपना (21 वर्ष, रायवाला, देहरादून) को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब कार संख्या UK07-BM-0257 चकराता से लोखंडी की ओर जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर लोखंडी मिनार के पास गहरी खाई में गिर गई। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी चकराता भेजा गया।

Ad_RCHMCT