नैनीताल-नाले मे बहा व्यक्ति,SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल नाले में बहा व्यक्ति, SDRF ने बरामद किया शव किया।

रविवार को रात 21:10 बजे जनपद नियंत्रण कक्ष नैनीताल के द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की हेड़ाखान के पास नाले में एक व्यक्ति बह गया।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निराक्षक मनोज रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

चूंकि हेड़ाखान पहुंचने से पूर्व आपदा के कारण सड़क मार्ग टूटा हुआ था। जिससे कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने कारण एस.डी.आर.एफ. टीम 6 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल में प्रात: करीब 2:30 am पर पहुंची( जहां से व्यक्ति बह गया था)।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रोड से लगभग 2 किलोमीटर नीचे बरसाती नाले के पास नदी किनारे व्यक्ति का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला,जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा खोदकर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मृतक व्यक्ति का नाम-नर सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी हेड़ाखान जनपद नैनीताल

SDRF टीम का विवरण उप निरीक्षक मनोज रावत,आरक्षी सुरेंद्र सिंह,आरक्षी प्रदीप मेहता,आरक्षी कृष्णा
,आरक्षी महेंद्र सिंह,चालक आनन्द मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT