रामनगर-शिक्षक दिवस के मौके पर सांयकालीन स्कूल के शिक्षकों को किया सम्मानित………….

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर-रचनात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा पुछड़ी के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सांयकालीन स्कूलों के 5 शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले स्कूल के शिक्षक अंजलि रावत,सुमित कुमार,कशिश अंसारी,आरजू व महक अंसारी को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपने सम्बोधन में श्री घिल्डियाल ने कहा कि इन स्थानीय नोजवानों ने जिस प्रकार विगत 10 माह में इन स्कूलों के माध्यम से रेता बजरी मजदूर परिवारों के साढ़े तीन सौ से अधिक बच्च्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है वह अनुकरणीय है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शिक्षक मण्डल संयोजक नवेन्दु मठपाल ने कहा कि इन स्कूलों के अधिकांश बच्च्चों का अब सरकारी स्कूलों में प्रवेश हो चुका है परंतु बच्च्चों की शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों के केंद्र के रूप में ये स्कूल संचालित होते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ग्राम प्रधान मो ताहिर ने स्कूलों के रखरखाव में पूर्ण सहयोग का वादा किया।इस मौके पर नन्दराम आर्य,सुभाष गोला,बालकृष्ण चन्द,कमला देवी,गुंजन देवी,रिंकी देवी,सावित्री देवी मोजूद रहे।

Ad_RCHMCT