बिजली, गरज और बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिले रहेंगे प्रभावित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं का सामना करने की चेतावनी दी गई है।

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

राजधानी देहरादून में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने का अनुमान है। साथ ही, झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 19°C तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं, जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य है, लेकिन दिन के समय बढ़े हुए तापमान के कारण गर्मी महसूस हो रही है।

Ad_RCHMCT