केदारनाथ की तर्ज पर अब महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का बनेगा मास्टर प्लान:-महाराज

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा है कि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आई. एन. आई. से श्री केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर श्री बद्रीनाथ- श्री केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।

Ad_RCHMCT