मौसम विभाग ने इन जिलों में किया भारी बारिश अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश मौसम विभाग ने राज्य में रविवार को चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है वही शेष पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।


तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बारिश का असर कमतर रहने के आसार है।


उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना


कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।


टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण बंद

चंपावत। टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला अमोड़ी के पास शनिवार देर रात से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसके चलते मार्ग को फिलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है मार्ग को खोले जाने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


एनएच के अधिकारियों से प्राप्त सूचना के अनुसार स्वाला अमोड़ी के बीच किलोमीटर 100 में विगत रात्रि से ही लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।

जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु बन्द हो रहा है,मार्ग को खोले जाने का कार्य जारी है।

Ad_RCHMCT