उत्तराखंड:-(मौसम अपडेट) शीतलहर के साथ फिर जारी हुआ मौसम पूर्वानुमान,मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग की तरफ से मौसम विभाग के द्वारा एक बड़ी जानकारी साझा की गई है जिसमें मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 31दिसंबर तक राज्य में बारिश के आसार नहीं है , वहीं राज्य में अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय


मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के मैदानी इलाकों विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है शीतलहर के चलते कहीं कहीं कोल्ड डे की संभावना भी रहेगी।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी 27 और 28 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी कर तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। तथा साथ ही वाहन चलाते समय घने कोहरे के चलते विशेष सावधानी बरतने को भी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी!

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है दोपहर में मौसम साफ रहेगा अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री बने रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT