मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जारी किया येलो अलर्ट ,जानिए हल्द्वानी का हाल

ख़बर शेयर करें -

राज्य में लगातार बढ़ रहे तापमान में वृद्धि लोगों के लिए मुसीबत बन रही है गर्मी से लोग बेहाल हैं तापमान में वृद्धि के साथ मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ रही है गर्मी के चलते लगातार आग की घटनाएं भी बढ़ रही है पहाड़ों में कई जगह पर आग लगी है जहां अभी तक जंगल धधक रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


मौसम विभाग ने 20 से 22 अप्रैल के दौरान मैदानी इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। जबकि कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है तो वही मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी के चलते लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं बात तापमान की करें तो सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया तो वही हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। रोजाना पारा रिकार्ड स्तर तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश


तापमान में तेजी मंगलवार को भी जारी रहेगी। कुमाऊं में हवाओं की दिशा उत्तर व उत्तर पश्चिम बनी हुई है मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT