किशोरी को बहला-फुसला कर किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में दून पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सेवा का महासंगम: पी.टी.एम., नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन!

थाना सेलाकुई में एक व्यक्ति ने 22 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी घर से बिना बताए गायब हो गई है। परिवार ने शक जताया कि किसी दूसरे धर्म का युवक लड़की को भगाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग की खोज शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी रखी गई। जांच में पता चला कि आरोपी और नाबालिग हरदोई में मौजूद हैं। पुलिस टीम हरदोई रवाना हुई और वहां से दोनों को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी अफान पुत्र उस्मान के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्ग का एहसास कराती हैं उत्तराखंड की वादियां: समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली का अद्भुत यात्रा संस्मरण

इसके अलावा, कालसी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गैर-जमानती वारंट जारी एक आरोपी जयपाल पुत्र प्रेमदास को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

Ad_RCHMCT