नैनीताल-यहाँ दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की गधेरे मे डूबकर मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-यहाँ दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की गधेरे मे डूबकर मौत, परिवार में कोहराम।।

नैनीताल-राज्य से डूबने की खबरें भी दिन प्रतिदिन आ रही हैं,कभी कभी तो जनहानि की खबरें सामने आ रहीं हैं।ताजा मामला ज्लोलिकोट के पास गदेरे में डूबा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि नलेना गदेरे में एक लड़का डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह के नेतृत्व टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तो के साथ बेलुआ खाल गांव ज्योलिकोट से नालेना गदेरे में नहाने के लिए गए थे। गदेरे में पानी अत्याधिक गहरा होने पर उक्त युवक 15 फीट गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक नाम कार्तिक कुमार पुत्र बसंत लाल उम्र 20 वर्ष बेलवाखाल नैनीताल के शव को पानी की गहराई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT