नंदानगर, चमोली रेस्क्यू अपडेट-मलबे मे दबे हुए 05 शव बरामद, मृतकों की सूची जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने के दौरान SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

दिनांक 18 सितम्बर 2025 को प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि नगर पंचायत नंदानगर के कुन्तरी लगाफाली, कुन्तरी लगा सरपाणी व धूर्मा वार्ड में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में 27-30 भवनों/गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक श्री जगमोहन के नेतृत्व में टीम घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुई। मार्ग अवरुद्ध होने व क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के कारण टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF टीम लगभग 08 किमी पैदल मार्ग से होते घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। मौके पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन, DDRF इत्यादि की टीमें मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में अब तक 10 लोगों के मलबे में लापता होने की संभावना है।  साथ ही 02 महिलाओं व 01 बच्चे को घायल अवस्था में निकालकर उपचार हेतु भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य प्रभावित/लापता व्यक्तियों की खोज एवं राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

नंदानगर, चमोली क्षेत्रांतर्गत कुन्तरी गांव में SDRF उत्तराखंड, NDRF, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान मलबे में दबे हुए 05 शव बरामद किए गए। कल 02 पुरुषों के शव व 01 पुरुष को जीवित रेस्क्यू किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मृतकों का विवरण –

1- श्री नरेन्द्र सिंह, उम्र-42 वर्ष पुत्र श्री प्रताप सिंह, ग्राम कुन्तरी लगा फाली, नंदानगर।

2- श्रीमती देवेश्वरी देवी, पत्नी श्री दिलबर सिंह, ग्राम-कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

3- श्रीमती कान्ता देवी, उम्र 38 वर्ष पत्नी कुंवर सिंह, ग्राम कुन्तरी लगा फाली, नन्दाननगर।

4- श्री विकास पुत्र श्री कुंवर सिंह, उम्र 10 वर्ष, निवासी – कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

5- श्री विशाल श्री कुंवर सिंह, ग्राम-कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

Ad_RCHMCT