उत्तराखंड को अंडर-19 में चैंपियन बनाने वाली नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए चयनित नीलम भारद्वाज को इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा किया सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड को अंडर-19 में चैंपियन बनाने वाली नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए चयनित नीलम भारद्वाज को इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा किया सम्मानित।।

अभावों से जूझते अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से बी०सी०सी०आई०(BCCI)द्वारा आयोजित बोर्ड ट्रॉफी में उत्तराखण्ड को चैंपियन बनाने वाली नीलम भारद्वाज को यहां एक सादे समारोह में इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा 15,000 रुपए की धन राशि देकर सम्मानित किया गया।

रामनगर की प्रतिभावान क्रिकेटर नीलम भारद्वाज और उनकी माता जी का आज इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के कार्यालय में क्लब द्वारा संचालित स्वामी परमानंद धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय की चिकित्सक डॉo सपना रावत ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

क्लब के सभी सदस्यों द्वारा नीलम के उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ ही ₹ 15,000/- की एक प्रोत्साहन राशि नीलम की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें सौंपी गई।

गदगद नीलम ने कहा कि वह आगे भी क्षेत्र व राज्य के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। यहां बता दें कि नीलम अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर 12 मई से बेंगलुरु में होने वाली महिलाओं की रणजी क्रिकेट प्रतियोगिता में भी अपना जौहर दिखाएगी।

नीलम के कोच मोहम्मद इसरार समेत पायनियर्स परिवार ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य लोगों से भी स्वेच्छा से उसकी मदद के लिए आगे आने की अपील की है। नीलम के कोच मो०इसरार अंसारी ने बताया कि नीलम के अंडर-19 चैम्पिनशिप मे शानदार प्रदर्शन के आधार पर चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया- ए ( India – A ) टीम का कप्तान भी बनाया गया है , ओर अब बी०सी०सी०आई० (BCCI)द्वारा संचालित नेशनल क्रिकेट एकेडमी ( N C A ) के लिए हुआ है ,25 दीन का ये कैम्प 16 मई से हुबली( पश्चिम बंगाल ) मे लगेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

इस मौके पर अध्यक्ष कमलेश्वर कांत जोशी ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी जिस प्रकार नीलम ने अपने कैरियर को सँवारा है, इससे यह स्पष्ट है कि वह अति शीघ्र भारतीय सीनियर टीम में अपनी बेजोड़ प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को पंख: अगस्त तक आएगी नई 'ट्रैकिंग पॉलिसी', वनों से जुड़ी सभी बुकिंग अब केवल ऑनलाइन होंगी; सीएस ने दिए निर्देश

वरिष्ठ पायनियर बी.एस. डंगवाल ने नीलम के खेल को निखारने के लिए उसके परिजनों और कोच मौo इसरार की कोशिशों को सराहा। नीलम भारद्वाज ने क्लब का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि अभी उसका लक्ष्य भारत की सीनियर टीम से खेलना है और वह उसके लिए लगातार मेहनत कर रही है।

इस मौके पर क्लब के महासचिव नवीन तिवारी, सचिव अमित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, दान सिंह गौरव, दीपांशु अग्रवाल, अशोक माहेश्वरी, नितेश जोशी और गिरीश सत्यवली आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT