नेताजी को लॉकडाउन में हुआ प्यार, रिलेशनशिप के बाद जिंदगी में मची उथल-पुथल

ख़बर शेयर करें -

लॉकडाउन के दौरान एक नेता की ज़िंदगी ऐसे उलझी कि वह न घर में रहे, न बाहर। आरोप है कि एक युवती ने नेताजी के छोटे भाई से रिश्ते बना लिए, जिससे दोनों भाइयों के बीच घमासान हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई को घर से बाहर निकाल दिया और नेताजी अब अपने बच्चों के साथ किराए के घर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

यह नेताजी हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से एक राजनीतिक दल के सिंबल पर पिछला चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें निराश किया। तहरीर में उन्होंने पुलिस को बताया कि कोरोना के लॉकडाउन के दौरान वह एक युवती के संपर्क में आए थे और उनका रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन बाद में यह रिश्ते टूट गए। चुनावी मैदान में उनकी हार भी हुई, और उनकी जमानत तक जब्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

नेताजी ने आरोप लगाया कि प्रेमिका ने उनके छोटे भाई से संबंध बनाए और उसे भड़काया। इसके चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को घर से बाहर कर दिया और उसे अलग से घर दिलवाने की बात की। नेताजी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन दो साल तक उनका घर नहीं मिला। जब उन्होंने भाई से संपर्क किया, तो भाई ने जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

अब नेताजी ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार प्रेमिका को ठहराया और उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है, और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT