8 साल की मासूम बालिका के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा की गई अश्लील हरकतें, लगा आरोप ,जमकर हंगामा

ख़बर शेयर करें -

लड़कियों का आज के समय में घर से बाहर जाना दुश्वार हो गया है बल्कि मनचलों की वजह से लड़कियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है उत्तराखंड में दुष्कर्म को लेकर मामले या फिर अश्लील हरकतों छेड़छाड़ जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं कि ऐसे ही मामला ऋषिकेश से सामने आ रहा है यहां मायाकुंड क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पर 8 साल की बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आरोपी के घर स्थानीय लोगों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में जांच का आश्वासन देकर लोगों का हंगामा खत्म कराया. पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बातचीत की और घटनाक्रम को समझा. लोगों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग पर बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप पहले भी लग चुके हैं. क्षेत्रीय पार्षद किशन मंडल ने कहा 80 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग अपने घर में रहने वाले किरायेदारों पर बुरी नजर रखता है. बालिका तो छोड़िए बालकों को भी बुजुर्ग हवस की नजर से देखता है. घाट चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

बीती रात मायाकुंड के कृष्ण कुंज आश्रम वाली गली में अचानक स्थानीय लोगों ने एक घर के बाहर हंगामा कर दिया. हल्ले की आवाज सुनकर मोहल्ले के कई लोग घरों से बाहर निकल पड़े. देखा कि लोग एक घर में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ आक्रोशित हैं. इस भीड़ में एक महिला जो सबसे ज्यादा बुजुर्ग से नाराज और भड़कती हुई भी दिखाई दी. आरोप लगाया गया कि बुजुर्ग ने उसकी 8 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

Ad_RCHMCT