हल्द्वानी- यहां नजर आई गुलदार की दस्तक,ग्रामीणों की आफत में जान

ख़बर शेयर करें -

आजकल के समय में वन्य जीव जंगलों को छोड़कर इंसानी बस्तियों में आते जा रहे हैं जिसकी वजह से वहां रहे लोगों के बीच में दहशत का माहौल बना हुआ है एक ऐसा ही मामला गोला पार क्षेत्र का सामने आ रहा है यहां पर एक बार फिर गुलदार की दस्तक ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलजार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गांव में भ्रमण के दौरान गुलदार को अपने कैमरे में कैद कर लिया साथ ही वन विभाग को मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: एनटीए ने रद्द की 3 मई को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें।

वहां मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गुलदार का वीडियो बना लिया साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। गुलदार की धमक से अब ग्रामीणों में टेंशन का माहौल है क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी है।हल्द्वानी के गौलापार इलाके में पिछले लंबे समय से गुलदार की आवाजाही देखी गई है। कल देर शाम किशनपुर गांव में गुलदार दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Result 2026:आ गया CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट

Ad_RCHMCT