अक्षय तृतीया के अवसर पर गोरखपुर धाम में हुआ यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम।।

ख़बर शेयर करें -

अक्षय तृतीया के अवसर पर गोरखपुर धाम में हुआ यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम
रामनगर-अक्षय तृतीया के अवसर पर गोरखपुर (गुरु गोरख धाम) ज्वालादेवी मंदिर में आठ बच्चों के यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम किया गया।

शास्त्री व अश्विनी दत्त ने सामूहिक रूप से परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर रामनगर , दिल्ली , गर्जियाबाद, पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों से आए हुए बच्चों के सामूहिक रूप से यज्ञोपवीत संस्कार करवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

इस दौरान पंडित कैलाश चंद्र खुल्बे, आनंद मणि खुल्बे, कैलाश चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र, दिग्विजय तिवारी, दीपेश चंद्र खुल्बे ने बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया|


मंगलवार से चल रहे यज्ञोपवीत संस्कार का बुधवार को समापन किया गया| इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया| पंडित कैलाश चंद्र खुल्बे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परशुराम जयंती और अक्षय त्रित्या के अवसर पर यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

इसमें ब्राह्मण परिवारों के बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार दिलवाए जाते हैं ताकि वे अपनी प्राचीन संस्कृति से रूबरू हो सकें और पाश्चात्य संस्कृति को दूर रख कर अपनी संस्कृति के प्रति उनके अंदर आदर भाव पैदा हो।

Ad_RCHMCT