SDRF द्वारा जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्रान्तर्गत लांगा पोखरी में भूस्खलन से संबंधित मॉक ड्रिल में किया गया प्रतिभाग।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF द्वारा जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्रान्तर्गत लांगा पोखरी में भूस्खलन से संबंधित मॉक ड्रिल में किया गया प्रतिभाग।।

शनिवार को उतराखंड शासन के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए चकराता क्षेत्र में ‘माॅक एक्सरसाइज’ की गई।

जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्रांतर्गत लांगा पोखरी में भूस्खलन से संबंधित मॉक ड्रिल में SDRF की चकराता व डाकपत्थर में व्यवस्थापित टीमों द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिभाग किया गया। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता-पुरोड़ी को इस माॅक एक्सरसाइज के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मॉक ड्रिल के दौरान, चकराता क्षेत्रांतर्गत लाखा पोखरी के एक स्कूल के भूस्खलन से आये मलवे की चपेट में आने की घटना में 10 लोगों के घायल व 20 लोगों के लापता होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर नवीनतम रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते गए अपनी कार्यकुशलता व निपुणता से गहन सर्चिंग करते हुए 10 घायलों तक पहुँच बनाई व घटनास्थल से निकालने हेतु विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुँचाकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल अस्पताल पहुँचाया एवं अन्य 20 लापता लोगों को भी ढूंढकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

एसडीआरएफ सहित सिविल पुलिस, लोक निर्माण, जल संस्थान और स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा इस मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया।

Ad_RCHMCT