रोडवेज बस में रामनगर से हल्द्वानी जा रहे बुजुर्ग को जेबकतरों ने बनाया शिकार, उड़ाई हजारों की नगदी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बसों में जेबकतरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बस सवार बुजुर्ग की जेब में रखी हजारों की रकम पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

पुलिस को सौंपी तहरीर में गैबुआ, रामनगर निवासी विशन सिंह बिष्ट ने कहा है कि वह बीती 19 मार्च को रामनगर से हल्द्वानी के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। इस बीच बस में सवार चार युवक उसके साथ अभद्रता करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

इसके बाद जब वह हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे के समीप बस से उतरा तो पाया कि जेब में रखी तीन हजार की नगदी गायब है। इससे उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रकम वापस की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT