नैनीताल दुष्कर्म के बाद हल्द्वानी में उग्र प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को हल्द्वानी में हालात तनावपूर्ण हो गए, जब हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उस समय और भड़क गया जब पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह विपिन पांडे विशेष समुदाय के खिलाफ कथित रूप से जागरूकता अभियान चला रहे थे, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। हिरासत की खबर फैलते ही कोतवाली के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पैरामिलिट्री फोर्स सहित भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य सरकार अवैध मजारों और गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस हिंदू संगठनों को निशाना बना रही है, जो अस्वीकार्य है। शहर में तनाव को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad_RCHMCT