हल्द्वानी में वीकेंड के लिए पुलिस ने लागू किया यातायात डायवर्जन, ये है रूट प्लान

ख़बर शेयर करें -

यदि आप शनिवार और रविवार को हल्द्वानी आने का प्लान बना रहे हैं तो यातायात डायवर्जन के बारे में अवश्य जान लें। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

इस दौरान शहर हल्द्वानी से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

■  बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

पुलिस ने सभी पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा बैठक संपन्न, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

 यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

Ad_RCHMCT