शराब, शोर और रेव पार्टी: होटल में छात्रों की नाइट लाइफ पर पुलिस की रेड

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के रुड़की शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध होटल में रेव पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नशे की हालत में पाए गए। होटल में शराब परोसी जा रही थी, लेकिन इसके लिए आवश्यक लाइसेंस मौजूद नहीं था।

हरिद्वार जिले के रूड़की में सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कुश मिश्रा को शिकायत मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में हर शाम रेव पार्टी आयोजित की जाती है, जिसमें कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। सूचना की पुष्टि होते ही एएसपी कुश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात होटल में छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस को वहां बड़ी संख्या में युवा शराब पीते हुए मिले, जिनमें कई एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित छात्र-छात्राएं थे। मौके पर होटल स्टाफ से जब शराब परोसने के लिए वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वह नहीं दिखाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एएसपी कुश मिश्रा ने होटल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिना लाइसेंस शराब परोसना गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि होटल के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस को कुछ अन्य होटलों में भी इसी तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं, जिन पर शीघ्र ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सूत्रों के अनुसार, रुड़की में कई होटलों में बिना किसी वैधानिक अनुमति के नियमित रूप से रेव पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध कराया जाता है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है।

Ad_RCHMCT