प्री-मानसूनी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज फिर राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 से 15 मई तक प्रदेश का मौसम अधिकांशतः शुष्क रहेगा। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर कम पड़ेगा। विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C के करीब रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 20 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसूनी बारिश राज्य के कई हिस्सों में सक्रिय रह सकती है, जिससे खासकर मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

हालिया बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे उमस में कमी आई है। वहीं, पर्वतीय जनपदों में बारिश की बौछारों के कारण मौसम और भी सुहावना हो गया है।

Ad_RCHMCT