प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौराः विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का होगा शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखबा और हर्षिल क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे के दौरान जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास करेंगे। इन ट्रेक के शुरू होने से 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद हुई इन घाटियों में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही, इन क्षेत्रों को लद्दाख की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से जिले के पर्यटन क्षेत्र में नई उम्मीदें जागी हैं। 1962 के युद्ध के बाद, नेलांग, जादूंग और सोनम घाटी को छावनी क्षेत्र घोषित कर दिया गया था, जिससे यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई थी। लेकिन अब इन घाटियों को भौगोलिक विशेषताओं के आधार पर लद्दाख की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है। जिला प्रशासन ने जादूंग-जनकताल और नीलापानी-मुलिंगना पास पर ट्रेकिंग की शुरुआत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों ट्रेक का शुभारंभ करेंगे, ताकि नेलांग और जादूंग घाटी में साहसिक पर्यटन को नया आयाम मिले। इसके अलावा, नेलांग और जादूंग गांवों को बसाने के लिए वाइब्रेंट योजना के तहत होम स्टे निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।

Ad_RCHMCT