रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मे 1 की मौत,कई घायल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-क्षेत्र से एक दुखद खबर आ रही है जहाँ रामनगर डिपों की बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई जहाँ चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी की सामने से छोटा हाथी वाहन आ गया। बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टकरा कर बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रामनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हो गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं सूचना पर लोगों की भी वहाँ भीड़ लग गई।

Ad_RCHMCT