रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग न्यूज़) वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी,हाथी दांत के टुकड़ो के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग रामनगर कुंदन कुमार के निर्देशन में अवैध खनन, अवैध शिकार तथा अवैध पातन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही।

गुरुवार की सायं समय लगभग 07:20 बजे वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त सूचना पर रामनगर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती पूनम कैंथोला तथा प्रभारी वन सुरक्षा दल कैलाश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा घेराबंदी कर

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

अपने साथियों के साथ रामनगर रानीखेत मार्ग पर तीन अभियुक्तों को 4.320 किलोग्राम तथा 0.660 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभियुक्तों द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन संख्या UK15TA1578 (रंग सफेद) को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

टीम में SOG प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी, किशोर गोस्वामी उपवन क्षेत्राधिकारी वन प्रभाग रामनगर, प्रमोद कुमार पंत वन दरोगा रामनगर, सुंदर सिंह वन दरोगा एसओजी, वीरेंद्र पांडे वन दरोगा कोसी रेंज, विमल चौधरी वन आरक्षी एसओजी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT