रामनगर-यहाँ सड़क हादसे मे बाइक सवार की हुई मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

ACCIDENT NEWS

रामनगर-विकास खण्ड के काशीपुर मार्ग पर हिम्मत पुर ब्लॉक के पास एक टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि शनिवार को हिम्मतपुर ब्लॉक के पास अज्ञात टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।

टक्कर लगने से बाइक सवार धर्मेंद्र पुत्र जगतराम निवासी प्रतापपुर (काशीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

उसे 108 एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल भेजा गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

वहीं मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT