रामनगर-भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्धु रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने भाजपा छोड़कर आये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन
सब्क्राइव जरूर करें

इस दौरान रावत ने कहा कि बेरोजगारी व कमरतोड़ महंगाई के चलते लोगों का जिंदा रहना तक इस सरकार ने मुश्किल कर दिया है। इस बार लोग सरकार बनाने के लिए कम भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए अधिक मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है। खुद भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी से हताश व निराश होकर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की ओर आशा की नजर से देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इस मौके पर सदस्यता लेने वालों में कुबेर सिंह बिष्ट पूर्व महामंत्री भाजपा, पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान में कोऑपरेटिव सोसायटी करनपुर के निर्देशक, एडवोकेट विक्रम भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल रामनगर, रघुविंदर सिंह, भुवन जोशी, महेश मठपाल आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT