रामनगर-(BREAKING) यहाँ बाघिन का शव मिलने से मचा हडकंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(BREAKING) यहाँ बाघिन का शव मिलने से वनविभाग में मचा हडकंप।।

रामनगर-विश्व प्रसिद्ध जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क से सटे तराई पश्चिम वनप्रभाग के आमपोक्षरा रेंज में बाघिन का शव मिलने से वनविभाग के अधिकारियों में हडकंप मच गया है।

वहीं वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि वनकर्मियों ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

जानकारी के अनुसार, तराई पश्चिम वनप्रभाग के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत आने वाले शिवपुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघिन का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

जिसके बाद वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमोर्टम किया।

डीएफओ बलवंत शाही ने बताया कि बाघिन की उम्र छह वर्ष मानी जा रही है और प्रथम दृष्टिया में बाघिन की प्राकृतिक मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमोर्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT