रामनगर-यहाँ एन.सी.सी.भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-सोमवार को एम.पी.हिन्दू इ.का.रामनगर मे एन.सी.सी.आर्मी तथा की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

जूनियर डीविजन एन.सी.सी.भर्ती हेतु कुल 260 छात्र -छात्राऐं प्रातः 7:00 बजे से ही खेल मैदान मे एकत्रित हुए थे। भर्ती हेतु छात्र छात्राओं मे भरपूर उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

भर्ती हेतु छात्रों को छोटे छोटे समूहों में बाँटकर पुशअप और दौड़ कराई गई तत्पश्चात कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह के निर्देशन मे बटालियन से आएं सूबेदार महीपाल सिंह, सूबेदार किशन सिंह , सूबेदार केशव राज भट्ट, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह बी एच एम किरन उपाध्याय एवं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

हवलदार नीरज भट्ट , हवलदार दिनेश सोरागी ने छात्रों का फिजिकल टेस्ट लिया और कुल 25 छात्र तथा 16 छात्राओं का एन.सी.सी.आर्मी हेतु चयन किया गया।

इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ,एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्रशेखर मिश्रा,लेफ्टिनेन्ट पंकज जैन ,सेकंड ऑफिसर जफर अली, ,सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल जोशी ,एक्स सीनियर कैडटस आरिश सिद्दीकी, वसीम सैफी , प्रियांशु, भास्कर अन्य कैडटस भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT