यहां 3 हज़ार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें -

बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां पर आरआरसी द्वारा पश्चिम रेलवे के अलग-अलग डिविजनों में अपरेंटिस के तहत भर्ती निकाली है । आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 रखी गई है. इस भर्ती के द्वारा 3612 पदों को भरा जाना है

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए. साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों के लिए 15 साल से 24 साल के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 28 मई 2022.

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख – 27 जून 2022.

इस भर्ती के द्वारा रेलवे फिटर के 941 पद, वेल्डर के 378 पद, बढ़ई के 221 पद, पेंटर के 213 पद, डीजल मैकेनिक के 209 पद, मैकेनिक मोटर वाहन के 15 पद, इलेक्ट्रीशियन के 639 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 112 पद, वायर मैन के 14 पद, रेफ्रिजरेटर (एसी – मैकेनिक) के 147 पद, पाइप फिटर के 186 पद, प्लम्बर के 126 पद, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 88 पद, पासा के 252 पदों, आशुलिपिक के 8 पद, मशीनिस्ट के 26 पद और टर्नर के 37 पदों पर भर्ती करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम


कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास मैट्रिक की डिग्री होनी चाहिए या मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10 + 2 प्रणाली में कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


आवेदन शुल्क

एसससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है. जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी दर्ज करके किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

योग्य आवेदकों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।

Ad_RCHMCT