रामनगर:-दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सामान सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-गुरुवार को शिवम पुत्र श्याम सिंह निवासी पीपलसाना पीरुमदारा थाना रामनगर द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर में लगने वाला यूपीएस व अन्य उपकरण चोरी कर लिये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई राजेश जोशी के सुपुर्द की गई। विवेचक द्वारा सुरागरसी, पतारसी करते हुए आज शुक्रवार को मुकदमा में आरोपी अभियुक्त राम सिंह उर्फ बिट्टन पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम ललितपुर पीरुमदारा रामनगर को चोरी किए गए यूपीएस व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

अभियुक्त राम सिंह उर्फ बिट्टन चोरी के सामान को बेचने की योजना बना कर जा रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पीरुमदारा,कांस्टेबल प्रयाग कुमार,कांस्टेबल मेघा चंद मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT