रामनगर:-विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट,ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद देवरानी व नोडल अधिकारी एस पी भारती के द्वारा संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर किया।

विकासखंड रामनगर के लगभग 200 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला में छात्र-छात्राओं द्वारा नवाचार का प्रयोग करते हुए प्रोजेक्ट व मॉडल प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेले का अवलोकन किया एवं उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की, और उनको बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी कौशल का विकास करती है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इस अवसर पर प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एस पी भारती ने निर्णायको का मार्गदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद देवरानी ने प्रतिभागियों से अपने प्रोजेक्ट को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती ममता बलोदी,कमला पाठक एवं मीना बिष्ट ने किया ! इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री जोगा सिंह जी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया!

Ad_RCHMCT