रामनगर-(दुखद खबर) सर्पदंश के कारण 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर के विकास खण्ड के ग्राम गोरखपुर बेडाझाल में आज प्रातः लगभग 6:00 बजे 12 वर्षीय खुशी पुत्री भूवनचंद्र निवासी गोरखपुर को कोबरा सांप ने काट लिया।

जिसके उपरांत खुशी के परिजन खुशी को बाजपुर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां 12 वर्षीय खुशी जिंदगी की जंग हार गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

आपको बता दें कि यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे की है, जिस वक्त खुशी स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी कि अचानक घर के दरवाजे के पास बैठे कोबरा सांप ने खुशी को काट लिया,जिस कारण खुशी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

गौरतलब है कि खुशी के परिजनों द्वारा खुशी को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाने के उपरांत रामनगर सेफ दा स्नेक सोसाइटी से संपर्क किया जिसके उपरांत सेफ़ दा स्नेक सोसायटी द्वारा इस सर्पदंश की घटना को अंजाम देने वाले कोबरा सांप को सोसायटी द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

खुशी की मृत्यु की खबर से परिजनों में मचा कोहराम गांव में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT