रामनगर-यहाँ उपजिलाधिकारी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण,मिले दो अनुपस्थित ।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-उपजिलाधिकारी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण,यहाँ 2 अनुपस्थित।।

रामनगर-राज्य मे मुख्यमंत्री के छापे के बाद सभी बड़े अधिकारी भी अपने क्षेत्रों मे औचक निरीक्षण करने मे शुरू हो गये हैं।

पहले देहरादून तो फिर हल्द्वानी तो अब रामनगर मे भी उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के सरकारी आफिसों मे औणक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

शुक्रवार को एसडीएम गौरव चटवाल सबसे पहले नगर पालिका पहुंचे, जहां कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर चैक किया गया।

जिसमें दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके द्वारा अवकाश की स्वीकृति भी नहीं ली गई थी।

इस पर उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी को दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इसके एसडीएम सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अवकाश पर थे, उनके द्वारा स्वीकृति ली गई थी।

बाद में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, यहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पर तीन कर्मचारी अवकाश पर थे, सभी के अवकाश स्वीकृत थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और कार्यवाही भी जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT