मौसम विभाग ने एक बार फिर किया वेदर अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

राज्य में मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है बता दे कि मौसम विभाग ने 21 मई से 24 मई के बीच राज्य के अनेक जनपदों में बारिश ,ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

मौसम विज्ञान ने 21 और 22 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया येलो अलर्ट। 23 और 24 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट। 23 मई को उत्तरकाशी, देहरादून टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी। 24 मई को नैनीताल पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी की चेतावनी, कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है तेज़ आंधी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

23 और 24 मई के लिए भी थंडर स्टॉर्म और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि, पौधरोपण, बागवानी, खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने, बिजली गिरने से जान माल के नुकसान की आशंका, भूस्खलन, चट्टान टूटने, तेज हवा, झक्कड़ की वजह से जिलों को सतर्क किया गया है।

Ad_RCHMCT