यहां युवती का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने वाले शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

राज्य में दिन पर दिन अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोग अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है।यहां शातिर कारोबारी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती का विश्वास जीतने के लिए उसे अपने पिता की कंपनी में डायरेक्टर बना दिया।

पिछले साल महिला को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है तो उसने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी वह अश्लील फोटो और वीडिया वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह उसे रखैल की तरह रखना चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में हंगामा पड़ गया भारी! हल्द्वानी में मारपीट कर रहे 5 लोगों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती वर्ष 2015 में मनीष कुमार सोलंकी निवासी साईंलोक, फेस दो जीएमएस रोड के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि मनीष ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए उसने हामी भर दी। इसके बाद मनीष आए दिन युवती से अलग-अलग जगहों पर मिलकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।


इस बीच उसने युवती को विश्वास में लेने के लिए अपने पिता की कंपनी हैबसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में वर्ष 2017 में डायरेक्टर बना दिया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को जो संपत्ति माता-पिता से मिली थी, वह उसने बिकवा दी और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। महिला का कहना है कि उसे 19 अगस्त 2018 को पता लगा कि आरोपी विवाहित है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर वालों के लिए बड़ी खबर! अब इतनी हुई किन्नरों की बधाई राशि, नियम तोड़ा तो होगी जेल!


उसने इसके बाद मनीष से संपर्क तोड़ा। 30 अगस्त 2021 को उसने दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद वह पति संग रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मनीष टार्चर करता रहा। दबाव बनाया कि वह उसकी रखैल बनकर रहे। नहीं तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। महिला कुछ समय तक आरोपी की धमकी सहती रही।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में गूंजा योग का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने हजारों साधकों व SSB जवानों के साथ किया योगाभ्यास; ₹3300 करोड़ की 'शारदा कॉरिडोर परियोजना' का किया जिक्र


महिला का आरोप है कि मनीष ने एक मई को अपने घर बुलाया कि वह सभी अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोप है कि वहां गाली-गलौच करते हुए फिर रखैली की तरह रहने का दबाव बनाया। महिला के पति से भी रिश्ते बिगड़ने लगे तो प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT