पानी की मोटर चोरी कर बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोरी की वारदाते दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । जिन्हें रोकने के लिए पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जाती हैं इसके बावजूद यह भी अपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी हरकत से बाज़ नही आते है एक ऐसा मामला हलद्वानी से सामने आ रहा है यहांपुलिस ने पानी की मोटर चोरी कर बेचने जा रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 4,400 से अधिक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹11 करोड़; पारदर्शिता पर दिया जोर

गौरतलब कि बीती 19 मई को याशोद सिंह अधिकारी पुत्र बहादुर सिंह अधिकारी निवासी जीवनपुरम, बिठौरिया नंबर एक ने मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के बरामदे से चोर पानी की मोटर चोरी कर ले गये हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोर पानी की मोटर बेचने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का पूर्वानुमान

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रकसिया नाला लालडांठ के पास से चोर को पानी की मोटर के साथ दबोच लिया। पकड़े गए चोर शनि कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार, निवासी चौपला चौराहा, दमुवादूंगा ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने चोर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में हंगामा पड़ गया भारी! हल्द्वानी में मारपीट कर रहे 5 लोगों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे


सफलता प्राप्त करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक सिंह बिष्ट, लामाचौड़ चौकी प्रभारी महेन्द्र राज, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह व पूरन सिंह शामिल रहे

Ad_RCHMCT