महिला से दुष्कर्म कर बना ली वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से  रेप कर रहे आरोपी के खिलाफ चकराता राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़िता के परिजन डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह से मिले। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सिविल पुलिस से कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि, तेजी से कार्रवाई हो सके। 

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

पीड़िता ने केस दर्ज कराते हुए कहा कि मुकेश खन्ना निवासी रंगियो खेड़ा साबड़ा चकराता से उसकी जान पहचान थी। पीड़िता हरबर्टपुर क्षेत्र में किराये में कमरे में रहती है। आरोपी सात महीने पहले उसके कमरे में आया। आरोप है कि वहां उससे दुष्कर्म किया और इसकी अश्लील वीडियो बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता बीते छह अप्रैल को अपने गांव गई थी। आरोपी इस दौरान भी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वहां शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी की यह हरकत गांव के लोगों ने देख ली।

पीड़िता ने इसे लेकर बीते 10 अप्रैल को चकराता तहसील की राजस्व चौकी में तहरीर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के इस मामले की जांच सिविल पुलिस करेगी। इसके निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। 

Ad_RCHMCT