आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर उन 49 वी रैंक लाकर रश्मि ने देवभूमि उत्तराखंड का नाम किया रोशन

ख़बर शेयर करें -

भोजन माता की मेहनत लाई रंग बेटी ने लहराया आईआईटी में परचम उत्तराखंड का बढ़ाया मान।बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगाँव निवासी रश्मि पन्त बचपन से मेधावी रही है। रश्मि पंत ने पूरे देश को दिखा दिया कि दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है, बस लगन और मेहनत होनी चाहिए। मंजिल तक आप पहुंच जाओगे। पिथौरागढ़़ की रश्मि पंत ने आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49 रैंक प्राप्त पूरे देश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कल कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

वर्तमान में रश्मि कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में बीएससी की छात्रा है। रश्मि की सफलता पर जहां एक ओर उसके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं आईआईटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल भी गौरवान्वित किया है। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के भट्टीगांव बेरीनाग निवासी रश्मि पंत ने आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है, जिसके बाद उनका आई आईटी कानपुर में चयन हुआ है। वह वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है। रश्मि की माता प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता हैं। जो स्कूल में खाना बनाती है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान: लालकुआं-हल्दूचौड़ हाईवे पर बंद स्ट्रीट लाइटों का अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण; NHAI को दिए जल्द समाधान के निर्देश


मां की मेहनत और बेटी की लगन ने आज पूरे देशभर मेें सफलता की नई कहानी लिख डाली है। रश्मि ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से कक्षा-1 से 5 तक अध्ययन किया। कक्षा -5 उत्तीर्ण कर कक्षा-6 से 12 तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज बेरीनाग से प्राप्त की। वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है। रश्मि की माता प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता का कार्य करती है। रश्मि ने अपनी इस उपलब्धि से भट्टीगांव व पूरा बेरीनाग क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रश्मि पंत की इस उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा ,ब्लाक प्रमुख विनिता बाफिला ,नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गंगा आर्या, राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या उषा पंत ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

Ad_RCHMCT