फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी के चंगुल में फंसा सेवानिवृत्त फौजी, हजारों ठगे

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त फौजी के साथ 33 हजार की ठगी हुई है। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र निवासी राजीव वर्मा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते मंगलवार को उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नम्बर पर कॉल कर जानकारी मांगी। कस्टमर केयर से उनको एक एप डाउनलोड करने के लिए बोला गया। जिस पर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

जिसके बाद कस्मर केयर से जो निर्देश दिए गए वह निर्देशों का पालन करता रहा। इस दौरान उनके खाते से पहले 24 हजार 998 व उसके बाद नौ हजार रुपये कट गए। जिस पर उनको ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले को साइबर सेल को भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT