चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आरएसएस ने किया पथ संचलन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2082 के उपलक्ष्य में नगर के डीएसए मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस के गणवेश में स्वयंसेवक एकत्र हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक सर संघचालक केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के अवसर पर सामूहिक आद्य सर संघचालक प्रणाम से हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड प्रांत के प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉक्टर बृजेश वनकोटि ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हेडगेवार ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना की और सन 1925 में संघ की नींव रखी, जिसके बाद यह आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति को संजोए रखने और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघ के शताब्दी वर्ष में हर घर तक संघ पहुंचाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

कार्यक्रम के अंत में नगर में मल्ली बाजार से तल्लीताल होते हुए पथ संचलन का आयोजन किया गया, जो डीएसए मैदान में समाप्त हुआ। इस अवसर पर नगर संघ चालक तेज सिंह बिष्ट, नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट, भरत भट्ट, नवीन बात, नगर विस्तारक आशीष, प्रभात कांडपाल सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT