रूद्रपुर-(बिग ब्रेकिंग) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में (सिंगल यूज प्लास्टिक) अवैध डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री पर की सबसे बड़ी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में सोमवार को जिला प्रशासन, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन ने (सिंगल यूज प्लास्टिक) अवैध डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री पर की सबसे बड़ी कार्यवाही।

जिला प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में राजस्व, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन के सिडकुल के सैक्टर नम्बर 3 के प्लाट नम्बर 15 में अवैध डिस्पोजल गिलास निर्माण कार्य कर रही गर्ग इण्डस्ट्रीज पर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 35 कुन्तल (3.5 टन) गिलास एवं कच्चा माल नगर निगम द्वारा जब्त किया गया तथा मौके पर ही 5 लाख रूपये का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में लगी 2 मशीनों को सीज कर दिया गया है।

छापेमारी में उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, एसएनए राजू नबियाल आदि शामिल थे।

Ad_RCHMCT