उत्तराखंड में ओला-उबर कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी

ख़बर शेयर करें -

राज्य में ओला-उबर के संचालन के अनुमति की नियमावली में बदलाव को मंजूरी

देहरादून। कॉर्बेट हलचल

उत्तराखंड में ओला-उबर जैसी ठेका गाड़ियों के संचालन के लिए नियमावली में बदलाव को एसटीए मंजूरी दे दी है। अभी उत्तराखंड ऑन डिमांड (सूचना प्रौद्योगिकी आधारित) ठेका गाड़ी द्वारा परिवहन नियमावली 2020 लागू है। परिवहन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि संशोधित नियमावली कैबिनेट में लाई जाएगी। अब इन कैबों की नंबर प्लेट भी टैक्सी से अलग नजर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

अभी ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए जो आवेदन किया था, उसे राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने इनका परीक्षण इस नियमावली के तहत कर लिया है। अब इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ बदलाव  की जरूरत सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न


लाइसेंस के बाद किराये पर निर्णय
रेंट ए कैब योजना के तहत पहले प्रदेशभर में इसे शुरू करने वालों को लाइसेंस दिए जाएंगे। संचालन शुरू होने के बाद एसटीए बाजार की जरूरतों और पर्यटकों के हिसाब से किराए की दरें तय करेगा। इन कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी, जिस पर नंबर पीले रंग से लिखे होंगे।

Ad_RCHMCT