दुःखद- नदी में नहाते समय डूबने से बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून की जमनपुर नदी में नहाने के लिए गये एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मृतक बच्चे के पंचायत नामें की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की छठी बैठक में दूसरी खाद्य परीक्षण लैब के लोकार्पण और प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली की एक बच्चा अरमान पुत्र जीशान निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून उम्र करीब 6 वर्ष जमनपुर नदी में नहाने के लिए गया था, जो अचानक से पानी में डूब गया है। इस सूचना पर तत्काल सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : बागवाला में 156 करोड़ से बने 1872 पीएम आवास जल्द होंगे आवंटित: सचिव आर. राजेश कुमार

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से सहसपुर चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।  मृतक के पंचायत नामें की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT